खगडि़या, दिसम्बर 26 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडलीय पशु अस्पताल एवं गोशाला का शुक्रवार को पशुपालन मंत्री सुरेंद्र मेहता ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पशु अस्पताल में सुविधाओं की कमी एवं कुव्यवस्था देखकर नाराजगी व्यक्त की। स्थानीय लोगो ने मंत्री को बताया कि गोगरी पशुपालन अस्पताल में डॉक्टर एवं कंपाउंडर की कमी के कारण पशुपालक को स्वास्थ्य की समुचित सुविधाएं नही मिल पाती है। कभी डॉक्टर नही मिलते हैं तो कभी अन्य कर्मी गायब रहते हैं। वही भाजपा के करुणेश मिश्रा व नीतीश कुमार सिंह ने मंत्री से पशुपालन में समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इसके बाद मंत्री ने जमालपुर गोगरी स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला की बदतर स्थित देख उन्होंने कहा कि गोशाला एवं पशु अस्पताल में जल्द ही समुचित सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। इस ...