बदायूं, दिसम्बर 31 -- बिल्सी। एक पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर पशुशाला में बंधे तीन मवेशी झुलस गए। भूसा, अनाज, पलंग सहित घरेलू सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाली क्षेत्र के मझारा गांव निवासी टिंकू पुत्र यशवंत सिंह की पशुशाला में अचानक आग लग गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी व अन्य साधनों की मदद से आग को बुझाया। इस दौरान पशुशाला में बंधे पांच मवेशियों में से तीन मवेशी आग की चपेट में आकर झुलस गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। वहीं पशु चिकित्सक ने झुलसे मवेशियों का उपचार किया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...