पीलीभीत, मार्च 16 -- जंगल से निकले बाघ ने पशुशाला में घुसकर पड्डे पर हमला कर दिया। इसके बाद उसे खींचता हुआ गन्ने के खेत में ले गया। घटना को लेकर गांव में हलचल मच गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम पहुंच गई। ग्रामीणों की नाराजगी के बाद विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। लगातार वन्यजीवों की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत देखी जा रही है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व और लखीमपुर खीरी की जंगल की सीमा खुली होने से बाघ तेंदुआ सहित अनु वन्य जीव खेतों और आबादी के नजदीक घूमते देखे जा रहे हैं। पूरनपुर तहसील के ट्रांस शारदा क्षेत्र के अधिकांश गांव लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर जंगल से सटे हुए हैं। रविवार सुबह जंगल से भटके बाघ ने क्षेत्र के गांव मुरैनिया गांधीनगर निवासी रवि प्रताप की पशुशाला में घुस गया। उसके बाद वहां पड्डे पर हमला कर खींच ले गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.