अमरोहा, जनवरी 21 -- कैलसा। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मानकजुड़ी निवासी किसान कमल सिंह के घर रविवार रात घुसे चोर एक भैंस चोरी कर ले गए। रविवार रात लगभग ढाई बजे वह भैंस को चारा डाल कर गए थे। ठंड की वजह से परिवार के सदस्य कमरे में सो रहे थे। इसी का फायदा उठा कर चोर पीछे की तरफ से दीवार कूदकर घर में घुसे व भैंस खोलकर अन्य छोटे पशुओं का मुंह रस्सी से बांध गए। घर का गेट अंदर से खोल कर भैंस लेकर चले गए। दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। सुबह जाग होने पर देखा तो भैंस गायब थी। काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित कमल सिंह ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। सीओ अवधभान भदौरिया ने जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...