आजमगढ़, नवम्बर 9 -- बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोरथानी गांव में शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने पशुशाला का ताला तोड़कर भीतर घुसकर दो गोवंशीय पशुओं को काट डाला। उनका मांस लेकर फरार हो गए। मौके पर दोनों गायों की मुंडी और पैर मिला। रविवार की सुबह पशुपालक के पहुंचने पर जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोरथानी गांव निवासी हरिराम यादव गांव के बाहर खेत में पशुशाला बनाए है। रोज पशुशाला में सोते थे, शनिवार को हरिराम की पत्नी बीमार हो गयी थी। वे पशुशाला में ताला बंद कर घर चले गए। रविवार की सुबह पशुशाला पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। पशुशाला का ताला टूटा हुआ था। दोनो गायो का कटा सिर और पैर पड़ा था। अवशेष कमरे में बिखरे पड़े थे, घटना की जानकारी होते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.