अमरोहा, जून 25 -- नौगावां सादात व अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में तेंदुए को लेकर बनी दहशत अभी खत्म नहीं हुई है। अब किसान की पशुशाला में घुसा तेंदुआ बछड़ा उठा कर ले गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग से जंगल में पिंजरा लगवाने की मांग की गई है। नौगावां सादात क्षेत्र के गांव कुतुबपुर हमीदपुर में बीते दिनों तेंदुए ने हमला कर छह किसानों को घायल कर दिया था। गुस्साई भीड़ ने तेंदुए की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में उकसी मार्ग पर तेंदुए ने साइकिल सवार किसान पर हमला कर जख्मी कर दिया था। इसके अलावा भी रजबपुर व कैलसा क्षेत्र में तेंदुए को देखा जा चुका है। वहीं, तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के तमाम प्रयास अभी तक नाकाम साबित हो रहे हैं। ताजा मामला क्षेत्र के गांव रामनगर का है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.