संभल, फरवरी 9 -- ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सतूपुरा में रविवार देर रात एक किसान की पशुशाला में आग लगने से सात पशु गंभीर रूप से झुलस गए। पशुशाला में कुल 13 पशु बंधे थे, जिनमें से शेष को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। किसान रूपक त्यागी ने रोज की तरह शाम को पशुओं को बांधकर अपने कमरे में आराम करने चले गए। रात करीब 9 बजे पशुशाला में बिछी सूखी पत्तियों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की लपटों और पशुओं की चीख-पुकार सुनकर किसान मौके पर पहुंचे तो दृश्य देखकर घबरा गए और शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। सभी ने मिलकर पानी डालकर आग पर काबू पाया और पशुओं को बाहर निकाला। इस दौरान सात पशु बुरी तरह झुलस गए। सोमवार को सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और घायल पशुओं का उपचार शुरू किया। लेखपाल ने भ...