मऊ, दिसम्बर 3 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कमालपुर कोलौरा में सोमवार की देर रात्रि अज्ञात कारणों से एक पशु बाडे़ में आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी में बधी 12 बकरियां गम्भीर रुप से झुलस गई। जबकि आठ बकरियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजन बेहाल हैं। मंगलवार की सुबह राजस्व लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर हुई क्षति का आकलन किया। कमालपुर कोलौरा निवासी देवंती देवी ने बताया कि जीविकोपार्जन के लिए हम बकरियों को पाल रखे थे। घर के सामने झोपड़ी में इन बकरियों को रात में बांधते हैं। प्रतिदिन की भांति सोमवार की देर शाम बकरियों को झोपड़ी में बांध दिए थे। इस बीच अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। घटना की जानकारी होने पर शोर मचा तो ग्रामीण मौके पर जुटे। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में जब तक आग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.