कौशाम्बी, दिसम्बर 9 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के बसोहनी निवासी एक व्यक्ति की पशुबाड़े में बंधी भैंस चोर खोल ले गए। जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दी है। तहरीर लेकर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। बसोहनी निवासी छोटेलाल पुत्र स्व. राम सेवक के घर के ठीक बगल में पशुबाड़ा है। बताते हैं कि पशुबाड़े में उसकी लगभग 85 हजार रुपये कीमत की भैंस बंधी थी। मंगलवार की भोर तीन बजे डीसीएम लेकर पहुंचे चोरों ने पशुबाड़े में बंधी भैंस को खोलकर वाहन लादा और रफूचक्कर हो गए। सुबह चारा-पानी करने के लिए पशु स्वामी पशुबाड़े में पहुंचा तो भैंस गायब देख उसके होश उड़ गए। इधर-उधर खोजबीन करने के बाद जब कहीं सुराग नहीं लगा तो सदर कोतवाली पहुंचकर भैंस चोरी जाने की तहरीर पुलिस को सौंपा। तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.