लखीमपुरखीरी, अप्रैल 4 -- अज्ञात कारणों से गुरुवार रात को पशुबाड़े में आग लग गई। आग जलते देखकर पास के खेतों में सिंचाई कर रहे किसानों ने कड़ी मशक्कत से गोवंशीय पशुओं को जलते पशुबाड़े से बाहर निकालकर आग बुझाई। मितौली क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी कस्ता-भीखमपुर मार्ग किनारे नहर विभाग की खाली पड़ी भूमि पर पशुबाड़ा बना है। जिसमें लगभग छोटे-बड़े 20 गौवंशीय पशु रहते हैं। गुरुवार रात अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। पास के खेत में अजमतउल्ला पुत्र अल्ताफ ने सूचना बुद्धि को दी। पशुबाड़े से सभी लोगों ने सुरक्षित निकलकर एक झोपड़ी में लगी आग को कड़ी मशक्कत से बुझाने में कामयाब हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.