कौशाम्बी, जनवरी 14 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के बजहा खुर्रमपुर गांव की राजकुमारी ने बताया कि मंगलवार सुबह पड़ोसी रोहित कुमार सेन ने उसके पशुबाड़े में आग लगा दी थी। इसकी चपेट में आकर चार मवेशी व पीड़िता खुद झुलस गई थी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...