पटना, जनवरी 2 -- डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी को शुक्रवार को विभागीय सभागार में विदाई दी गई। इस मौके पर विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने उनके कुशल नेतृत्व, कार्यकुशलता और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण की सराहना की। इस अवसर पर मत्स्य निदेशक तुषार सिंगला, पशुपालन निदेशक उज्ज्वल कुमार सिंह, गव्य निदेशक केदारनाथ सिंह आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि डॉ. एन. विजयलक्ष्मी अब योजना एवं विकास विभाग में अपर मुख्य सचिव के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी निभाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...