हरदोई, फरवरी 23 -- हरदोई। नैमिषारण्य के पावन 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में पशुपालन विभाग ने गो-भंडारा के साथ ही श्रद्धालु तीर्थयात्रियों और साधु-संतों के लिए विशेष भंडारा किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह ने बताया कालाआम बगिया स्थित 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर यह सेवा कार्य रविवार की भोर 4:00 बजे से ही शुरू हो गया, जहां गोमाता के लिए चारे की व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में आत्मप्रकाश मिश्रा, अनुज, शिवप्रकाश मिश्रा, नीरज, सचिन, शिवा, द्वारिका तथा सोनेलाल अवस्थी सहित अन्य कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं का संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.