हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी, संवाददाता। ग्राम सभा आनंदपुर में सोमवार को पशुपालन विभाग की ओर से विकासखंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के करीब सौ पशुपालकों ने अपने दस प्रकार के पशुओं के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत मुख्य अतिथि और जिपं उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमवाल विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख रूपा देवी ने की। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीसी जोशी ने पशुपालकों और अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके पाठक और विनिता खोलिया ने किया। पशु प्रदर्शनी में तमाम श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें श्रेष्ठ पशुओं का चयन कर पशुपालकों को पुरस्कृत किया गया। उदयलाबपुर के कुलदीप सिंह की गाय को 'चैम्पियन पदक से सम्मानित किया गया। वहीं, अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.