हाजीपुर, फरवरी 21 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एफएमडी (खुरपका-मुहंपका) से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी। राज्य पशु स्वास्थ्य उत्पादन संस्थान के पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने टीकाकरण अभियान का औचक निरीक्षण किया। पटना पशु स्वास्थ्य उत्पादन संस्थान के शोध पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में जिला भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हेमंत कुमार राय, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय नाथ ने लालगंज प्रखंड और वैशाली प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर खुरपका-मुहंपका रोग से बचाव के लिए एफएमडी टीकाकरण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम में शामिल पशु चिकित्सा पदाधिकारियों ने टीकाकरण की गुणवत्ता, कोल्ड चेन का गहन जांच किया। जांच के दौरान टीम के सदस्यों ने पशुपालकों को अपने गाय-भैंस जाति को एफएमडी टीका...