बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व जेडी बस्ती डॉ. राजेश कुमार त्रिपाठी बस्ती मंडली के अपर निदेशक पशुपालन का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके स्थान पर कौशाम्बी से ट्रांसफर होकर बस्ती आए डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। दोनों अधिकारियों को पशु चिकित्साधिकारी संघ, पशुपालन विभाग कर्मचारी संघ ने माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। पशु चिकित्सा सेवा संघ जिलाध्यक्ष डॉ. सतीष वर्मा, डॉ. अजय कुमार वरुण, डॉ. प्रेमप्रकाश वर्मा डिप्टी सीवीओ, डॉ. महेन्द्र तिवारी, डॉ. सीमा भारती डिप्टी सीवीओ, विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामअधार पाल, विजय श्रीवास्तव आदि ने स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.