रांची, दिसम्बर 16 -- रांची, हिन्दु्स्तान ब्यूरो। भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ओएएम अपनी टीम के साथ झारखंड दौड़े पर हैं। इसी कड़ी में रांची के बीएनआर चाणक्य में झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच भविष्य की संभावनाओं को लेकर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ चर्चा हुई। वहीं, उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के साथ भी ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर की अलग से बैठक हुई। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि कृषि के साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर सहयोग के नजरिए से ऑस्ट्रेलिया से आई टीम के साथ लंबी चर्चा हुई है। विश्व स्तर पर पशुपालन के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया का लंबा अनुभव के साथ उसने महारत हासिल कर रखी है। नई तकनीक के साथ काम करने की दक्षता इस देश की सफलता का राज है। झारखंड राज्य को भी नई तकनीक का कैसे लाभ मिले, यहां के पशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.