पटना, फरवरी 7 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार वेटनरी कॉलेज कैम्पस में पशुपालन निदेशालय तथा राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र के नवनिर्मित भवन परिसर की चहारदीवारी को ऊंचा करने को कहा है। साथ ही परिसर को साफ सुथरा एवं व्यवस्थित रखने की भी हिदायत दी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को इसके नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने फार्मर्स ट्रेनिंग हॉल सहित भवन के विभिन्न भागों का जायजा लिया और वहां उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कहा कि भवन अच्छा बना है। यहां किसान आकर प्रशिक्षण ले सकेंगे जिससे उन्हें काफी फायदा होगा। हमलोग कृषकों एवं पशुपालकों के हित में लगातार काम कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि व डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.