अल्मोड़ा, मार्च 28 -- अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 'अनाज फसलों के बीज उत्पादन में संलग्न जनजातीय किसानों के उद्यमिता विकास एवं कौशल उन्नयन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें सितारगंज क्षेत्र के जनजातीय किसानों ने भाग लिया। किसानों को हवालबाग फार्म में चल रहे बीज उत्पादन प्लॉटों और गतिविधियों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। वहीं, आईसीएआर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान और केंद्रीय समशीतोष्ण बागवानी संस्थान मुक्तेश्वर का भी दौरा किया। इसमें उन्हें पशुपालन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। बकरी पालन पर जोर दिया गया ताकि वे अपनी आय बढ़ा सकें। वहीं, कार्यक्रम में उन्हें आधुनिक बीज उत्पादन तकनीकों, बीज प्रसंस्करण, पशुपालन और बागवानी में विविधीकरण के बारे में बताया गया। यहां डॉ. देवेंद्र शर्मा, डॉ. नवीन चंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.