मिर्जापुर, जनवरी 4 -- हलिया। थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव में रविवार को मवेशी लेकर जा रहे पशुपालक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल को हलिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हलिया थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी 55 वर्षीय शंकर लाल पशुपालक हैं। वह दोपहर अपने मवेशियों को लेकर पैदल ही सिवान की ओर जा रहे थे। जैसे ही सुखड़ा राजपुर मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने पैदल जा रहे पशुपालक को टक्कर मार दी। बाइक की चपेट में आने से पशुपालक जख्मी हो गया। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से घायल को हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं, घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्त...