पीलीभीत, दिसम्बर 10 -- पीलीभीत। अब जन औषधि केंद्र की तर्ज पर जनपद भर के प्रत्येक ब्लाक पर एक पशु औषधि केंद्र खोला जाएगा, जहां पर पशुपालकों को सस्ती दरों को औषधियां उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए लाइसेंस बनवाना होगा। आने वाले समय में पशुपालकों को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। पशुपालकों को सस्ती दरों पर औषधियां उपलब्ध कराने के लिए पशुपालन विभाग प्रत्येक ब्लाक में एक पशु औषधि केंद्र खोलेगा, जहां पर पशुपालक दवाएं खरीद सकेगा। प्रत्येक पशु औषधि केंद्र के लिए 120 वर्ग फीट जगह की अनिवार्यता रखी गई है। ये औषधि केंद्र प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केंद्र और सहकारी समितियों में खोले जाएंगे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रवीण कुमार त्यागी ने बताया कि फार्मासिस्ट का पंजीकरण प्रमाणपत्र, ड्रग लाइसेंस, न्यूनतम 120 वर्ग फीट स्थान की अर्हता रखी गई है। योजना का प्रच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.