पिथौरागढ़, मार्च 7 -- पिथौरागढ़। दूरस्थ गांवों में पशुपालन विभाग की ओर से लगाए जा रहे शिविरों से पशुपालक खुश हैं। उनका कहना है कि गांव में ही स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने से उन्हें बाजारों की दौड़ नहीं लगनी पड़ रही। उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. लाल सिंह सामंत ने बताया कि शुक्रवार को कनालीछीना के सुदूरवर्ती गांव द्वालीसेरा और घिंघरानी में सचल वाहन के जरिए 50 छोटे, 25बड़े कुल 75 पशुओं की जांच कर पशुपालकों को नि:शुल्क दवा वितरित की गई। साथ ही पशुपालकों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। यहां फार्मासिस्ट देवकीनंदन भट्ट सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.