विकासनगर, फरवरी 23 -- जौनसार बावर, पछुवादून क्षेत्र में पशुपालकों को पशुपालन विभाग की ओर से टेलीमेडिसिन के माध्यम से मवेशियों के उपचार की सुविधा दी जा रही है। विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1962 की सुविधा पशुपालकों को दी गई है। इस नंबर पर कॉल कर पशुपालक अपने मवेशी के बीमार होने पर पशु चिकित्सक से आवश्यक जानकारी ले रहे हैं। जिसका दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीण पशुपालकों को लाभ मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...