धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद, संवाददाता पशुपालन को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को मजबूत करने के उद्देश्य से बकरी पालन योजना की शुरुआत 1 मार्च से की जा रही है। इस योजना के तहत पशुपालक बकरी खरीद सकते हैं और सरकार की ओर से सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इससे छोटे व सीमांत किसानों तथा पशुपालकों को आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा। योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग के पशुपालकों को 40% तक सब्सिडी दी जाएगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लाभार्थियों को 60 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पशुपालकों को विशेष सहायता मिलेगी और वे कम लागत में बकरी पालन शुरू कर सकेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक पशुपालकों को जिला पशुपालन विभाग कार्यालय या नजदीकी पशु अस्पताल में आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान लाभार्थिय...