चम्पावत, मार्च 17 -- चम्पावत। जिले में केंद्र सरकार की ओर से संचालित राष्ट्रीय पशुधन मिशन की तर्ज पर शुरू की गई मुख्यमंत्री पशुधन मिशन योजना पशुपालकों की आय बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है। मुख्यमंत्री पशुधन मिशन योजना में बड़े पशुओं, छोटे पशुओं के साथ ही कुक्कट विकास सम्मिलित है। जिसके अंतगर्त बैंकों के माध्यम से पशुपालकों को ऋण उपलब्ध करवा कर 90 फीसदी ब्याज छूट दी जा रही है। लाभार्थियों की ओर से लिए गए ऋण के बैंक को वापस लौटाने की अवधि तीन साल निर्धारित की गई है। निदेशालय स्तर पर सभी जिलों के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। चम्पावत जिले में मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन योजना के तहत प्रथम चरण में दस इकाईयां स्थापित की जा चुकी हैं। पशुपान विभाग की ओर से जिले के मैदानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.