मुरादाबाद, जनवरी 10 -- काशीपुर मुरादाबाद हाईवे स्थित पशुपति एक्रीलोन फैक्ट्री मैं तेंदुए की गतिविधियां देखते हुए पिंजरा लगाया गया है। यहां पहले भी एक बार पिंजरा लगाकर तेंदुआ पकड़ा जा चुका है। वन दरोगा पीयूष जोशी ने बताया कि कई दिन से पशुपति एक्रीलोन फैक्ट्री में तेंदुआ घूमता हुआ देखा जा रहा था और सीसीटीवी कैमरा में तेंदुए की गतिविधियां कैद हो गई थी। इसे देखते हुए फैक्ट्री में शनिवार की शाम पिंजरा लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...