रांची, मार्च 18 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के शिवटंगरा मंदिर परिसर में सोनाहातू झामुमो की बैठक हुई। बैठक में विधायक अमित महतो, जिला संयोजक मंडली के मुश्ताक आलम की टीम की उपस्थिति में प्रखंड कमेटी गठित की गई। नई कमेटी में प्रखंड अध्यक्ष पशुपति अहीर, सर्वेश्वर महतो सचिव, संदीप अहीर और सनातन मुंडा उपाध्यक्ष चयनित किए गए। नई कमेटी की जिम्मेवारी संगठन विस्तार और सरकार के कामकाज को जन-जन तक पहुंचाने की होगी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रोहिताश चौधरी, जिला परिषद सदस्य बादल महतो आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.