पाकुड़, दिसम्बर 2 -- समाहरणालय परिसर से उपायुक्त मनीष कुमार व जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को योजना से जुड़ी विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराएगा। उल्लेखनीय है कि तीन दिसंबर को बाजार समिति मैदान, गोकुलपुर, पाकुड़ में दुधारू पशु मेला एवं गव्य प्रदर्शनी का आयोजन जिला प्रशासन, पाकुड़ के सौजन्य से किया जा रहा है। जागरूकता रथ इस कार्यक्रम का प्रचार भी करेगा, ताकि अधिक से अधिक पशुपालकों तक मेले की जानकारी पहुंचे और वे इस कार्यक्रम का लाभ उठा सकें। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, पशुपालकों की आय बढ़ाने ...