सिमडेगा, जून 26 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के लमडेगा पंचायत के परबा लमडेगा गांव में लीड्स संस्था के सहयोग से पशुधन विकास केंद्र और किसान पाठशाला खुलेगा। बुधवार को ग्रामीणों के साथ बैठक कर पशुधन विकास केंद्र और किसान पाठशाला के सफल संचालन हेतु समितियों का चुनाव किया गया। पशुधन विकास को संचालित करने के लिए सर्व सहमति से रुटा जोजवार को अध्यक्ष, गुलबदन प्रधान को सचिव और बीचा तोपनो को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पशुओं को टीकाकरण करने और बीमारियों से बचाने के लिए किशोर प्रधान का चयन किया गया। किसान पाठशाला का संचालन करने के लिए अध्यक्ष के रूप में नारायण प्रधान, सचिव बीरा तोपनो और कोषाध्यक्ष अर्जुन प्रधान को चयन किया गया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.