बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। ब्लॉक क्यारा के लालपुर गांव में मुंहपका-खुरपका टीकाकरण अभियान के लिए गई पशुधन प्रसार अधिकारी से अभद्रता और गाली-गलौज कर वैक्सीन छीनकर फेंकने के आरोप में थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महानगर में रहने वाली पशुधन प्रसार अधिकारी स्नेह सिंह राठौर ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह ब्लॉक क्यारा के गांव लालपुर में राजकीय टीकाकरण कार्य हेतु पहुंची थीं। इसी दौरान गांव के ही रामदास और उसके बेटे ने पशुओं का टीकाकरण कराने से इनकार करते हुए उनके साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। ईंट उठाकर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया और वैक्सीन को छीनकर जमीन पर फेंक दिया। किसी तरह वहां से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...