किशनगंज, जनवरी 31 -- पोठिया। निज संवाददाता शुक्रवार को पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, के सौजन्य से 91 वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन शर्मा टोला, रायपुर, में किया गया। आयोजित कार्यक्रम के आयोजक डॉ. आनन्द मोहन ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया। इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है। डा. आकृति ने बताया कि पशुचिकित्सा शिविर में 60 पशुपालकों के 117 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे कृमि की समस्या, पशुओं में गर्भधारण की समस्या, दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का इ...