बेगुसराय, नवम्बर 26 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। दुग्ध उत्पादन बेहतर हो यह मुख्य रूप से पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं नस्ल पर निर्भर करता है। इसके बावजूद दुग्ध उत्पादन में गिरावट होने का मुख्य वजह पशुओं में कृमि या अंत: परिजीवियों का संक्रमण होना बताया जाता है। पशुपालक राम प्रकाश यादव, श्याम सुन्दर दास, नाथो दास, माकेश्वर यादव, दिलीप यादव आदि दुग्ध उत्पादक किसानों ने बताया कि इन दिनों मवेशी में कृमि संक्रमण ज्यादा हो रहा है। इसके कारण पशु न ठीक से खा पाते हैं और न ही जुगाली कर रहे हैं। इतना ही नहीं पशु के बीमार होने के कारण उसकी दूध देने की मात्रा काफी कम गई है। बरौनी डेयरी(सुधा) के एआई वर्कर अनिल कुमार झा बताते हैं कि पालतू जानवरों में कृमि संक्रमण होने का मतलब है पालतू जानवर के शरीर के अंदर परजीवी कृमियों की मौजूदगी होना है। पाचन तंत्र में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.