देवघर, फरवरी 11 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। मधुपुर क्षेत्र में मवेशियों के बीच खुरहा बीमारी नहीं फैली है। इसका मुख्य कारण बीते वर्ष केंद्र सरकार द्वारा काफी संख्या में मवेशियों का टीकाकरण होना बताया जा रहा है। पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर हरेराम दिनकर बताते हैं कि मधुपुर इलाके में खुरहा बीमारी का फिलहाल कोई प्रकोप नहीं है। इसका मुख्य कारण बीते वर्ष केंद्र सरकार की ओर से अधिकतर मवेशियों का टीकाकरण करना है। पूर्व में खुरहा की बीमारी से पशुपालक परेशान रहते थे। गाय, भैंस, भेड़, सूअर में तेजी से संक्रामक वायरल रोग खुराहा फैल जाता था। खुरहा बीमारी में तेज बुखार, मुंह, जीभ और खुरों के बीच फफोले, गांव होने लगता है। पशुओं को चलने-फिरने में लंगड़ापन, लार गिरता है, दूध में भारी गिरावट आ जाती है। मुंह में दर्द के कारण पशु खाना-पीना और जुगाली करना छोड़ देता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.