संभल, फरवरी 15 -- तहसील क्षेत्र में इन दिनों पशुओं में फैलने वाली संक्रामक बीमारी खुरपका-मुंहपका/एफएमडी ने पैर पसार लिए हैं। तहसील के मेहराना, भद्रौला, महमूदपुर कुंज, भारतल सिरसी, लखोरी जलालपुर सहित दर्जनों गांवों में गाय-भैंस इस रोग की चपेट में आ गई हैं। पशुओं के खुरों और मुंह में छाले पड़ने से वे न तो ठीक से चारा खा पा रहे हैं और न ही दूध दे पा रहे हैं। इससे पशुपालकों की रोज़ी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है। मेहराना गांव के चेतन सिंह, मित्र पाल सिंह, सतपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, कृपाल सिंह समेत कई पशुपालकों के पशु बीमार बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई गांवों में एक साथ दर्जनों पशु संक्रमित हैं। दूध उत्पादन में अचानक गिरावट आई है, जिससे दुग्ध व्यवसाय से जुड़े परिवारों की आय प्रभावित हो रही है। बीमार पशुओं को चलने-फिरने में दिक्कत हो र...