हरदोई, जनवरी 5 -- हरदोई। पशुओं को सर्दी से बचाने के लिए एडवायजरी जारी कर दी गई है। ताकि उन्हें बीमारी से बचाया जा सके। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह ने पशु पालकों से अपील की है कि पशु,पक्षियों को आसमान के नीचे खुले स्थान में न बाधें। पशुओं को घिरी जगह एवं छप्पर, शेड से ढके हुए स्थानों में रखें। विशेष ध्यान रखें कि रोशनदान, दरवाजे एवं खिड़कियों को टाट, बोरे से आवश्यकतानुसार ढक दें। जिससे सीधी हवा का झोंका पशुओं तक न पहुंचें। पशु बाड़े में गोबर एवं मूत्र निकास की उचित व्यवस्था करें। मूत्र, जल भराव न होने दें। बिछावन में पुआल, लकड़ी का बुरादा, गन्ने की खोई आदि का प्रयोग करें। पशुओं को ताजा पानी पिलायें। पशुओं को जूट के बोरे का झूल पहनायें तथा ध्यान रखें कि झूल खिसके नही। झूल को नीचे से जरूर बांध दें। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार आग ज...