हरदोई, दिसम्बर 12 -- हरदोई। पशु पालन विभाग ने पशु पक्षियों को शीत लहर से बचाव के लिए एडवायजरी जारी कर दी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह ने बताया कि पशु, पक्षियों को आसमान के नीचे खुले स्थान में न बांधें। पशुओं को छप्पर, शेड से ढंककर घिरी जगह पर रखें। रोशनदान, दरवाजे व खिड़कियों को टाट, बोरे से आवश्यकतानुसार ढंक दें, ताकि सीधी हवा का झोंका पशुओं तक न पहुंचे। पशु बाड़े में गोबर व गोमूत्र के निकास की उचित व्यवस्था करें। पशुओं को जूट के बोरे का झूल पहनाएं। झूल को नीचे से बांध दें, ताकि व खिसके न। आहार में खली, दाना, चोकर की मात्रा बढ़ा दें। उन्होंने कहा कि धूप निकलने पर पशु को अवश्य ही खुले स्थान पर धूप में खड़ा करें। बाड़े में अलाव जलाने पर गैस बाहर निकलने के लिए रोशनदान खोल दें। गर्भित पशु का विशेष ध्यान दें। प्रसव के दौरान शीत लहर का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.