चंदौली, मार्च 22 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद । सैयदराजा थाना क्षेत्र के बिहार बार्डर पर नौबतपुर के पास कर्मनाशा नदी पुल शनिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे दो पशु तस्कर पुल पर वाहन छोड़कर नदी में छलांग लगा दी। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल पुल पर ट्रेवलर गाड़ी में पशुओं को तस्कर बिहार लेकर जा रहे थे। तभी पशुओं से लदे वाहन ने आगे चल रही गाड़ी में टक्कर मार दी। दोनों तस्कर पकड़े जाने के डर से नदी में कूद गए। दोनों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक तस्कर को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि दूसरे तस्कर को बाइक से चल रहे उसके साथी लेकर दूसरी जगह चले गए। पशु तस्कर ट्रैवलर बस से 13 मवेशियों को लादकर शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बिहार की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैवलर बस जैसे ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.