अयोध्या, दिसम्बर 13 -- बड़ागांव संवाददाता। सोहावल पशु चिकित्सालय क्षेत्र में पशुपालक अपने जानवरों के मुंहपका,खुरपका और बुखार से परेशान है। पशुओं के पैरों में कीड़े पड़ गए और जानवर चल नहीं पा रहे। बीमारी से एक भैंस की मौत हो चुकी है। टीकाकरण न हो पाने से माह अक्टूबर और नवंबर में बिसौली निवासी केशवराम,सुरेन्द्र गोस्वामी,अमर नाथ आदि के बछिया की लम्पी बीमारी से मौत हुई थी। मामला तूल पकड़ने पर विभाग ने टीकाकरण किया था। सारंगापुर के मजरे बिसौली,गोसाईं कुट्टी निवासी पशु पालक हरिनरायण,शिव प्रकाश,देवराज,उमा शंकर गोस्वामी,सुनील गोस्वामी आदि आदि का कहना है कि इस समय पशु मुंहपका व खुरपका रोग से पीड़ित हैं। मगर टीकाकरण और समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। सारंगापुर के पशु डाक्टर नीरज गुप्ता का कहना है कि टीके लगाए गए थे, हो सकता है कि किसी का छूट गया हो।...