बेगुसराय, दिसम्बर 31 -- शाम्हो/सिंघौल, निज संवाददाता। आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 के तहत पशुपालकों की आय बढ़ाने और पशुओं के स्वास्थ्य सुधार के उद्देश्य से सोमवार को शाम्हो प्रखंड के जगनसैदपुर में एक दिवसीय पशु बांझपन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन अकबरपुर बरारी के पंचायत समिति सदस्य रविश कुमार ने किया। इस शिविर में शाम्हो के पशु चिकित्सक डॉ. अमन कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अनुपम कुमार, डॉ. राजेन्द्र, शिवम और चंदन की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय पशुपालक अपने पशुओं को लेकर पहुंचे। डॉ. अमन कुमार ने बताया कि पशुओं में बांझपन की समस्या का मुख्य कारण उनके आहार में मिनरल (खनिज लवण) व विटामिन की कमी है। उन्होंने समय पर पशुओं के उचित पोषण और टीकाकरण पर जोर दिया ताकि पशुपालक आर्थिक नुकसान से बच सकें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.