हाथरस, फरवरी 15 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र स्थित मीतई में रविवार की शाम को एक कैंटर गाड़ी में पशुओं के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर गौसेवक पहुंच गए। तभी कुछ लोगों ने कैंटर पर पथराव करके उसके शीशे तोड़ दिये। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस बल के अलावा एसडीएम सदर आदि पहुंच गए। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। रविवार को चंदपा के गांव मीतई निवासी कैंटर चालक श्री कृष्ण ने मैदान पर कैंटर को खड़ा किया और अपने घर चला गया। कैंटर को चालक झारखंड से लेकर संभल के लिए चला था। बताते हैं कि कैंटर में से बदबू आ रही थी। तो तमाम लोग एकत्रित हो गए,लोगों ने गो सेवकों को जानकारी दे दी। जानकारी मिलने पर तमाम गो सेवक मौके पर पहुंच गए। कैंटर सड़क किनारे स्थित एक मैदान पर खड़ा हुआ था जोकि तिरपाल से ढका हुआ था। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.