हरदोई, फरवरी 7 -- हरदोई। निराश्रित एवं छुट्टा नन्दी गोवंशों के संरक्षण और बेहतर प्रबंधन के साथ ही प्रजनन पर रोक लगाने के लिए प्रत्येक विकास खंड स्तर पर एक नन्दी गोवंश आश्रय स्थल बनाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों तथा उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को स्थल चयन कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह ने बताया दो फरवरी को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित जनपद स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक में गोवंश आश्रय स्थलों के क्रियान्वयन, संचालन एवं प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए थे। बैठक में आश्रय स्थलों में छोटे पशुओं की सुरक्षा, बेहतर ब्रीडिंग एवं अनचाहा पशु प्रजनन रोकने के लिए नंदी गोवंश को अलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.