अमरोहा, जनवरी 14 -- मंडी धनौरा। दो पशुओं की लड़ाई के बीच में आया बाइक सवार व्यापारी गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव मिलक अख्तियारपुर निवासी रोहित कस्बे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान करते हैं। मंगलवार सुबह वह बाइक पर सवार होकर दुकान पर आ रहे थे। इसी बीच डींगरा में नहर के पुल के पास दो पशु आपस में लड़ रहे थे। पशुओं ने लड़ते-लड़ते रोहित की बाइक को भी टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...