गंगापार, जनवरी 11 -- रविवार को विकास खंड शंकरगढ़ की ग्राम पंचायत कपारी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर (मंडल स्तरीय) संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने सहभागिता की और अपने पशुओं का निःशुल्क उपचार एवं टीकाकरण कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बारा डॉ. वाचस्पति ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि पशुपालक भाइयों की आजीविका सुदृढ़ हो। पशुपालक पूरी तरह अपने पशुओं पर निर्भर रहते हैं, इसलिए सरकार समय-समय पर ऐसे शिविरों के माध्यम से पशुओं को रोगमुक्त रखने के लिए योजनाएं और सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। स्वस्थ पशु ही पशुपालक की आर्थिक मजबूती का आधार हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। विशिष्ट अतिथि अपर निदेशक ग्रेड-2, पशुपालन विभाग, प्रया...