वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि पर काशीपुराधिश्वर भगवान विश्वनाथ नवग्रहों सहित 11 प्रकार की पवित्र लकड़ियों से निर्मित विशेष काष्ठपट्ट पर विराजेंगे। शुक्रवार को होने वाली हल्दी और सगुन के लोकाचार में भी इसी विशेष काष्ठपट्ट का उपयोग होगा। टेढ़ीनीम स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत आवास पर इन आयोजनों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महंत परिवार के वाचस्पति तिवारी ने बताया काशी की परंपरा में बाबा विश्वनाथ के प्रत्येक लोकाचार में शास्त्र, प्रकृति और लोकजीवन का गहरा संबंध दिखाई देता है। इसी भाव के साथ इस वर्ष विशेष काष्ठपट्ट का निर्माण नवग्रहों से संबंधित पवित्र वृक्षों और वनस्पतियों की लकड़ियों से किया गया है। नवग्रहों के अनुरूप सूर्य के लिए अर्क (मदार), चंद्र के लिए पलाश (ढाक), मंगल के लिए खदिर (खैर), बुध के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.