पलामू, फरवरी 18 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पवित्र रमजान माह की शुरुआत गुरुवार से होगी। बुधवार को चांद दिखने की पुष्टि के साथ ही मुस्लिम समुदाय में खुशी और उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के सभी मुस्लिम परिवारों में रमजान को लेकर विशेष तैयारी देखी जा रही है। घरों और मस्जिदों में इबादत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है और लोग सहरी व इफ्तार के सामान की खरीदारी में जुटे हैं। खासकर सूखे मेवे, विभिन्न प्रकार के फल, चना, सेवाइयां आदि की खरीदारी में लोग जुटे हैं। मेदिनीनगर के जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शाहनवाज कासमी ने रमजान की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महीना मुसलमानों के लिए बेहद मुकद्दस और बरकतों वाला होता है। उन्होंने बताया कि इसी महीने में अल्लाह तआला ने पाक कुरआन को नाज़िल फरमाया और रोजा रखना हर बालिग म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.