सहरसा, अगस्त 4 -- सहरसा, निज संवाददाता। रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बनगांव रोड स्थित शांति अनुभूति भवन में अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुजफ्फरपुर से आयी बिहार ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर्स संचालिका राजयोगिनी रानी दीदी ने कहा रक्षाबंधन का त्योहार पवित्र बनने और बनाने का यादगार पर्व है। विश्व रक्षक परमपिता परमात्मा शिव इस कलियुगी पतित दुनिया में भारत के आबू पर्वत पर प्रजापिता ब्रह्मा के तन में अवतरित होकर सभी आत्माओं को सुख-शांतिमय जीवन बनाने के लिए आदेश देते हैं- पवित्र बनो, राजयोगी बनो। पवित्रता ही सुख-शांति की जननी है। वर्तमान समय में लोगों के मन विषय-विकारों से कलुषित हो गए हैं जिससे नारी शक्ति जो वंदनीय है, पूजनीय है; उनकी अस्मिता की सुरक्षा भी चुनौती हो गई है। ऐसे अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.