सिमडेगा, सितम्बर 6 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। ईसाई धर्मावलम्बियों के द्वारा जुबली वर्ष के पर निकली पवित्र क्रुस शोभायात्रा का स्वागत किया गया। पवित्र क्रुस शोभायात्रा आरसी पारिस डुमरडीह से प्रारंभ होकर कुरडेग परकाला होते हुए खालीजोर पारिस पहुंची। शोभायात्रा में विभिन्न गांवों के सैकड़ों मसीही लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में धार्मिक नारों के साथ धार्मिक गीत भी गाये जा रहे थे। खालीजोर पारिस में पवित्र क्रुस के पहुंचने के बाद विशेष आराधना का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौके पर फादर सुनील तिर्की, फादर विपिन किशोर सोरेंग, फा अनसेलेम लुगुन सहित सैकड़ों मसीही समाज के लोग मौजूद थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.