भागलपुर, जनवरी 30 -- पीरपैंती में स्थापित हो रहे थर्मल पावर प्लांट को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में पर्यावरण लोक जनसुनवाई का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र के महिला और पुरुष ने भाग लिया एवं पावर प्लांट निर्माण को अपार जनसमर्थन दिया। इस अवसर पर बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के क्षेत्राधिकारी शंभू नाथ झा एवं एडीएम विधि व्यवस्था भागलपुर राकेश रंजन ने जब मौजूद भीड़ से जानना चाहा तो लोगों ने खड़े होकर हाथ उठाकर पावर प्लांट निर्माण का पुरजोर समर्थन किया। लोगों ने एक स्वर में मांग की कि प्लांट में अधिक से अधिक स्थानीय लोगों खासकर महिलाओं को भी रोजगार मिलना चाहिए। किसानों ने कहा, सरकार को मुआवजा भुगतान एवं इसमें विसंगति को दूर करने के लिए भी अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए। रामदेव पहाड़िया ने आदिवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा करने के लिए अत्याधुनिक स्क...