संभल, दिसम्बर 3 -- संभल। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पवांसा ब्लॉक में मंगलवार को अटैची वितरण के दौरान बड़ी अव्यवस्था देखने को मिली। नवविवाहिताओं को मिलने वाली चांदी की पायल-बिछिया और फल की टोकरी न मिलने पर लाभार्थियों ने हंगामा कर दिया। कई घंटे इंतजार के बावजूद सामग्री न मिलने पर 14 लाभार्थी खाली हाथ घर लौट गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार सिंह के अनुसार, पहले 600 जोड़ों के हिसाब से वर्क ऑर्डर जारी किया गया था, लेकिन मौके पर जोड़ों की संख्या अधिक हो गई। सभी जोड़ों का विवाह तो करा दिया गया, पर 98 नवविवाहित जोड़ों को सामान नहीं मिल पाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द नया वर्क ऑर्डर जारी कर सामान उनके घर भेज दिया जाएगा। रविवार को बहजोई में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलेभर के जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया था। प्रक्र...