मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर। शहर के बालूघाट स्थित विंदेश्वरी स्मृतालय के सभागार में सोमवार को जिला ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता पांच चक्रों में खेली गई। पवन सिंह अपराजित रहते हुए पांच अंकों के साथ विजेता घोषित किए गए। दूसरे स्थान पर चार अंकों एवं 17 बुकोल्ज के साथ त्रिशांत कुमार, तीसरे स्थान पर 4 अंक एवं 16 बुकोल्ज के साथ नैतिक मिश्रा और चौथे एवं पांचवें स्थान पर क्रमशः रोहन एवं उत्तम कुमार रहे। जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता में सात अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों की सहभागिता रही। पवन सिंह, त्रिशांत कुमार, नैतिक मिश्रा, रोहन, उत्तम, आयुष, कार्तिक, रयान अनवर, मुकुल शरण, सुभाष चंद्र सिन्हा प्रतियोगिता में शीर्ष 10 खिलाड़ियों में शामिल रहे। इसके पूर्व उद्घाटन एसपीजी कमांडो उत्तम कुमार एवं वरीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.